पिछले कल MILKFED के Chairman श्री बुद्धि सिंह ठाकुर जी एवं Secretary to CM श्री राकेश कंवर जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट करने का अवसर मिला। इस दौरान प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों एवं पशुपालकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
विशेष रूप से दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता संवर्धन, किसानों को उनके गुणवत्तापूर्ण दूध का अधिक से अधिक लाभकारी मूल्य दिलाने तथा पशुपालकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
हमारा प्रयास है कि प्रदेश के पशुपालकों की मेहनत का उन्हें बेहतर प्रतिफल मिले, उनकी आय के अवसर बढ़ें और दुग्ध उत्पादन प्रदेश की ग्रामीण आर्थिकी को और अधिक मजबूती प्रदान करे।
विकेश चौहान (गिन्नी)
HIMCON (Chairman & Managing Director)