Skip to content
Vikesh Chauhan Ginni
  • Home
  • About
  • Gallery
  • Public Engagement
  • Contact
Vikesh Chauhan Ginni
  • Home
  • About
  • Gallery
  • Public Engagement
  • Contact

Vikesh Chauhan Meets Bushahr Taxi Operators Union

July 21, 2026

आज रामपुर बुशहर में बुशहर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों, टैक्सी चालकों एवं सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और महत्वपूर्ण मांगों को विस्तार से रखा।

मुख्य रूप से बस स्टैंड परिसर में टैक्सी हेतु उचित स्थान आवंटित करने तथा खनेरी अस्पताल के समीप भी टैक्सियों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध करवाने का विषय प्रमुखता से सामने आया।

उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के समक्ष इन मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा तथा यथाशीघ्र सकारात्मक समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता देना हमारी प्रतिबद्धता है। संवाद, सहयोग और विकास के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
विकेश चौहान (गिन्नी)

Next

Meeting with CM on Dairy Development

Copyright © 2026 Vikesh Chauhan Ginni | Powered by Astra WordPress Theme