आज चंडीगढ़ में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के जनरल मैनेजर श्री सुनील एस. जी से सार्थक एवं सकारात्मक भेंट हुई।
मुलाकात के दौरान औद्योगिक विकास, विशेषकर फ़ार्मास्युटिकल सेक्टर को नई गति देने तथा उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री सुनील एस. जी ने SIDBI की ओर से उद्योगों के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही यह भी बताया कि SIDBI केवल सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े स्तर के उद्योगों के लिए भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है।
प्रदेश में उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हों, इसी लक्ष्य के साथ ऐसे सार्थक संवाद और सहयोग भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
विकेश चौहान (गिन्नी)
Chairman & Managing Director, HIMCON